अर्थ : चन्द्रमा का प्रकाश।
उदाहरण :
जब हम घर से निकले, आसमान साफ था और पृथ्वी पर चाँदनी फैली हुई थी।
पर्यायवाची : अमृततरङ्गिणी, उँज्जारी, उजारी, उजाली, उजियरिया, उजियारी, कौमुदी, चंदिका, चंद्रकांति, चंद्रगोलिका, चंद्रज्योत्सना, चंद्रज्योत्स्ना, चंद्रपुष्पा, चंद्रप्रभा, चंद्रशाला, चंद्रिका, चन्दिका, चन्द्रकान्ति, चन्द्रगोलिका, चन्द्रज्योत्सना, चन्द्रज्योत्स्नाअमृततरंगिणी, चन्द्रपुष्पा, चन्द्रप्रभा, चन्द्रिका, चाँदनी, चूला, ज्योत्सना, महताब, मालती, शशि प्रभा, शशिप्रभा
अर्थ : वह रात जिसमें चन्द्रमा का प्रकाश फैला रहता है।
उदाहरण :
चाँदनी रात में नौका-विहार करने का आनन्द ही कुछ और होता है।
पर्यायवाची : अँजोरिया, उँजरिया, उजली रात, उजियरिया, उजियारी, उजियारी रात, कैरवी, चाँदनी रात, ज्योत्सना
अर्थ : एक छोटा पौधा जिसके बीज दवा और मसाले के काम में आते हैं।
उदाहरण :
उसने एक छोटी सी क्यारी में सौंफ लगा रखी है।
पर्यायवाची : अतिच्छत्र, अधःपुष्पी, अनीसून, अवाक्पुष्पी, घोषा, ज्योत्सना, मधुरा, मधुरिका, मिषिका, रुद्र जटा, रुद्र-जटा, रुद्रजटा, वहला, शतकुसुमा, शतपुष्पा, शताक्षी, शलप्रसूना, शीर्णपुष्पिका, शीर्णपुष्पी, श्वेतिका, सालेया, सुपुष्पिका, सुपुष्पी, सोंफ, सौंफ, स्थूला